Type Here to Get Search Results !

शासकीय हाईस्कूल घटावदा प्रकरण में 02 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी, दो अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त

 शासकीय हाईस्कूल घटावदा प्रकरण में 02 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी, दो अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त


गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार शासकीय हाईस्कूल घटावदा, विकासखंड आरोन में 17 अगस्त 2026 को हुई घटना के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री समर सिंह राठौर द्वारा कार्रवाई करते हुए 02 शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र और 02 अतिथि शिक्षकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं।


जारी आदेशानुसार प्रकरण की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरोन की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति द्वारा की गई। जांच प्रतिवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री राठौर द्वारा शासकीय हाईस्कूल घटावदा के प्राचार्य  श्री मूलचंद कौशिक (मूल पद उ.मा.शि.) एवं माध्यमिक शिक्षक श्री शिवप्रसाद सिंह जाट को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।


इसी प्रकार कक्षा में निर्धारित कालखंड के दौरान अनुपस्थित पाए जाने के आधार पर अतिथि शिक्षक श्री रामकिशोर शर्मा एवं श्री रणवीर सिंह धाकड़ की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.