संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर 21 अगस्त से निकलेगी समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथ यात्रा
गुना
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर गुना जिले में “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा 21 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक जिले में निर्धारित मार्ग पर कलश रथ यात्रा के रूप में आयोजित होगी। यात्रा के दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम 21 अगस्त 2026 को शुभ विदाई गार्डन में दोपहर 3:00 बजे आयोजित किया गया है।
