Type Here to Get Search Results !

रेंज स्तरीय पेशेवर आचरण एवं मानसिक लचीलापन विषय पर प्रशिक्षण संपन्न

रेंज स्तरीय पेशेवर आचरण एवं मानसिक लचीलापन विषय पर प्रशिक्षण संपन्न 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

 राजनांदगांव - पुलिस महानिरीक्षक राजनादगांव रेंज , राजनांदगांव अजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कर्मचारियों/अधिकारियों के व्यक्तित्व विकास एवं कार्यकुशलता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चार और पांच अगस्त को "पेशेवर आचरण एवं मानसिक लचीलापन" विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में किया गया।प्रशिक्षण के शुभारंभ में पुलिस महानिरीक्षक राजनादगांव रेंज , राजनांदगांव अजय कुमार यादव द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये पुलिस की कार्य पर होनी वाली गलतियों पर ध्यान देने कार्यक्षमता एवं सीखने की क्षमता में वृद्धि करने के साथ-साथ अपने आप को बेहतर बनाये रखने के बारे में समझाइश दिया गया। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा ने प्रतिभागियों को अपने कार्य को बेहतर बनाने के लिये अपने आप को मजबूत एवं मानसिक एवं फिजिकली रुप से स्वस्थ रखकर कार्यक्षमता एवं सीखने की क्षमता में वृद्धि करने के बारे में समझाइश दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर पेशेवर आचरण , प्रभावी संवाद , नैतिक मूल्यों , टीम भावना , समय प्रबंधन तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही मानसिक लचीलेपन (Mental Resilience) की अवधारणा , तनाव प्रबंधन , चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संतुलित निर्णय लेने , भावनात्मक नियंत्रण तथा सकारात्मक सोच विकसित करने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षक कार्यक्रम में नेप्रा कंसल्टिंग (NEPRA CONSULTING) के विषय विशेषज्ञ डॉ. नेहा शुक्ला , डॉ. प्रतिभा दईपुरिया , अनिकेत सिंग देवोल एवं अन्य सहयोगी स्टॉफ द्वारा विभिन्न उदाहरणों , समूह गतिविधियों एवं संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर आने वाली चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने तथा स्वयं को प्रेरित बनाये रखने के लिये उपयोगी तकनीकों से परिचित कराया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुये कहा कि इससे उन्हें अपने व्यावसायिक व्यवहार में सुधार , तनाव से बेहतर तरीके से निपटने तथा कार्यस्थल पर अधिक सकारात्मक एवं प्रभावी भूमिका निभाने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के समापन में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज , राजनांदगांव अजय कुमार यादव ने सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुये आशा जताई कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग वे अपने दैनिक कार्यों में प्रभावी रूप से करेंगे। इस प्रशिक्षण में राजनंदगांव रेंज के सभी जिलों से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी से उप निरीक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हुये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.