Type Here to Get Search Results !

प्रवासी मजदूरों की तड़के सुबह से हुई पहचान परेड

 प्रवासी मजदूरों की तड़के सुबह से हुई पहचान परेड


प्रवासी मजदूरों का भौतिक सत्यापन रहेगा जारी - एसपी पाण्डेय 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - जिला अर्तर्गत अकलतरा थाना क्षेत्र में आज तडके सुबह पांच बजे से जेएसडब्ल्यू महानदी कंपनी लिमिटेड बनाहिल में ‍पुलिस अधीक्षक महोदय विजय पाण्डेय के दिशा ‍निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. यूलैण्डन यॉर्क के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा डां.मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बडे स्तर पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान औधोगिक क्षेत्र में रहने वाले लगभग तीन सौ प्रवासी मजदूरो का सत्यापन किया गया। वहीं एक संदेही मजदूर को चिन्हाकित कर उससे पूछताछ की गयी , उनके दस्तावेजो एवंं पहचान संबंधी जानकारी का सत्यापन कर सैकड़ों मजदूरो का फिंगर प्रिंट लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह , अकलतरा अनुविभाग से निरीक्षक जय कुमार साहू , पारस पटेल , धर्मेन्द्र वैष्णव , उप निरीक्षक विनोद जाटवर , प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश कुमार , अशोंक वर्मा , सउनि रामप्रसाद बघेल एवं थाना अकलतरा , पामगढ़, मुलमुला , बलौदा , पुलिस सहायता केन्द्र कोटमीसोनार व एसटीएफ जांजगीर पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। वहीं पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने कहा है कि इसी प्रकार से जिला जांजगीर चांपा में राष्ट्रीय सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम को लेकर औधोगिक एवंं अन्य क्षेत्रों में प्रवासी मजदूरों का भौतिक सत्यापन व दस्तावेजो का जांच अभियान सतत रूप से जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.