Type Here to Get Search Results !

त्वरित सहायता को दें प्राथमिकता - एएसपी डॉ० यूलैंडन यार्क

 त्वरित सहायता को दें प्राथमिकता - एएसपी डॉ० यूलैंडन यार्क 


जिले के डायल-112 के कर्मचारियों की विशेष बैठक में दिये कई निर्देश 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले के डायल-112 के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यार्क ने आज पुलिस कार्यालय जांजगीर के सभाकक्ष में डायल 112 में ड्यूटीरत कर्मचारियों का विशेष बैठक लेकर  "रिस्पांस टाइम” पर  काम करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। कार्यशाला में सभी ERV स्टॉफ , जीवीके ड्राइवर , हाईवे पेट्रोलिंग टीम , DCC प्रभारी और जीवीके मैनेजर मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने , कार्यवाही करने और ASR भरने के बाद ERV को फौरन अपने फिक्स प्वाइंट पर लौटना होगा। ताकि अगला इमरजेंसी कॉल आते ही गाड़ी रवाना हो सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दो टूक कहा - डायल-112 की सफलता का आधार त्वरित प्रतिक्रिया और जनता को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है। किसी भी इवेंट में अनावश्यक समय व्यतीत ना करें। देरी हुई तो कारण रिकॉर्ड में दर्ज करना होगा। ERV स्टॉफ बिना अनुमति खुद से इवेंट तैयार ना करें। रिस्पांस टाइम में सुधार लायें और घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में फर्जी कॉल के मामलों पर कार्यवाही की समीक्षा करते हुये नागरिकों से डायल-112 पर केवल वास्तविक एवं आपात स्थिति में ही कॉल करने की अपील की गई। अनावश्यक या फर्जी कॉल से पुलिस का समय और संसाधन प्रभावित होते हैं , जिससे जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचने में विलंब हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.