छात्र संघ चुनाव के लिए सौरभ यादव को चार जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया
गुना ,21 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार जारी आदेश में सौरभ यादव (चाचोड़ा-बीनागंज) को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर एवं दतिया जिलों का छात्र संघ चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले द्वारा जारी आदेश क्रमांक 282/26 में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चुनाव प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसी सूची में क्रमांक 11 पर सौरभ यादव का नाम दर्ज है।
पार्टी द्वारा नवनियुक्त प्रभारियों से आगामी छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस समर्थित छात्रों को पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए उन्हें विजयश्री दिलाने के लिए सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा की गई है।
सौरभ यादव ने जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह जी NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे जी सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा छात्र हितों और संगठन को मजबूत करने के लिए चारों जिलों में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

