प्रधान डाकघर गुना में पासपोर्ट सेवा केंद्र की विशेष सुविधा उपलब्ध
गुना, अभिनय मोरे।।
भारतीय डाक विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रधान डाकघर गुना में पासपोर्ट सेवा केंद्र के माध्यम से पासपोर्ट संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस सुविधा का लाभ गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, राजगढ़ क्षेत्र के नागरिकों को मिल रहा है। इससे इन क्षेत्रों के नागरिकों को पासपोर्ट सेवाओं के लिए सुविधाजनक एवं सुलभ माध्यम उपलब्ध हुआ है। अधीक्षक डाकघर गुना ओ.पी. चतुर्वेदी ने बताया कि गुना संसदीय क्षेत्र के नागरिकों को नया पासपोर्ट बनवाने, पासपोर्ट के पुनः जारीकरण (री-इश्यू) पासपोर्ट में अवस्क्तानुसार संशोधन एवं पासपोर्ट से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन तथा पासपोर्ट आवेदन की स्थिति से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके माध्यम से नागरिकों को पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया को समझने तथा निर्धारित सरकारी प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करने में सुविधा मिल रही है। अधीक्षक डाकघर ने बताया कि प्रधान डाकघर गुना, कर्नलगंज क्षेत्र में स्थित है। जिससे गुना शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र तक पहुंचना आसान है। पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपेक्षाकृत कम वेटिंग होने के कारण सरलता से अपाइटमेंट मिल जाता है। जिससे कम समय में पासपोर्ट सम्बन्धी कार्य हो रहे है। अधीक्षक डाकघर गुना ओ.पी. चतुर्वेदी ने नागरिकों से अपील की है कि वे पासपोर्ट संबंधी सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील नागरिको से की है। पासपोर्ट सेवा से संबंधित अधिक जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन के लिए नागरिक प्रधान डाकघर गुना स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र अथवा अधीक्षक डाकघर, गुना से संपर्क कर सकते हैं।
