आग से बचाव की तैयारी: जिला चिकित्सालय स्टाफ ने सीखी फायर सेफ्टी तकनीकें
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय गुना में नगर पालिका की फायर सेफ्टी टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिला चिकित्सालय के सहायक प्रबंधक डॉ. सूरज सिंह के समन्वय से आयोजित प्रशिक्षण में शकील खान ने अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई की जानकारी दी। इस दौरान ABC एवं CO₂ फायर एक्सटिंग्विशर के संचालन, Fire Exit, आपातकालीन निकासी तथा मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही Chair Knot सहित रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।
प्रशिक्षण में नर्सिंग ऑफिसर शैलेंद्र सिंह, प्रीति तोमर, संगीता लोखंडे, क्वालिटी असेसर संजना अगस्टाइन, निखिल श्री सिंह, मुरारी जाटव सहित सुरक्षा, सफाई एवं ग्रुप-डी स्टाफ उपस्थित रहा।
