सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का प्रतिदिन करें निराकरण — कलेक्टर श्री कन्याल
समय सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की बिंदुवार समीक्षा, समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने बुधवार को समय सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के ऐसे प्रकरण, जिनका निराकरण संभव है, उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन प्रकरणों की समीक्षा कर लंबित मामलों के निराकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प ज्ञान एवं स्वामित्व योजना की समीक्षा
बैठक की शुरुआत में कलेक्टर श्री कन्याल ने सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों से जानकारी ली। उन्होंने स्वामित्व योजना की प्रगति की भी जानकारी ली तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शिविर की तैयारियों पर चर्चा
कलेक्टर ने आगामी शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत शिविर की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने शिविर के आयोजन, विभागीय समन्वय तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।
समय सीमा पत्रों की बिंदुवार समीक्षा
बैठक में विभिन्न समय सीमा पत्रों की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।
समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश
कलेक्टर श्री कन्याल ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित दायित्वों का समय-सीमा में पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
