सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री हनुमान टेकरी पर गूंजा सेवा का संदेश, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जगमगाए दीप
जनसेवा और सामाजिक सहभागिता के संकल्प के साथ श्री हनुमान टेकरी पर हुआ दीप प्रज्वलन
गुना,
सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री हनुमान टेकरी गुना में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हनुमान टेकरी सरकार पर दीप प्रज्वलित कर जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के साथ ही गुना जिले में भी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा, जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
‘आशीर्वाद का दिया’ से दिया जनभागीदारी का संदेश
अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को शाम 7 बजे श्री हनुमान टेकरी सहित जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर ‘एक दीप सेवा संकल्प के नाम’ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं विभिन्न वर्गों के लोग सहभागिता करेंगे।
दीप प्रज्वलन के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक सहभागिता तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है।
