Type Here to Get Search Results !

क्ले डिजायनिंग क्राफ्ट प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

 


क्ले डिजायनिंग क्राफ्ट प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

गुना 

भारत सरकार, वस्त्र मंत्रालय, विकास आयुक्त, हस्तशिल्प द्वारा राष्ट्रीय हस्तशिल्प विकास कार्यकम हस्तशिल्प क्षेत्र में कौशल विकास के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में क्ले डिजायनिंग क्राफ्ट (मिट्टी की नक्काशी) शिल्प में गुरू-शिष्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण योजना (GSHPP) अंतर्गत कियान्वयन एजेंसी म.प्र.माटीकला बोर्ड के माध्यम से जिले के सामान्य श्रेणी के 30 हितग्राहियों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। प्रशिक्षण लगभग दो माह का है एवं स्थानीय स्तर पर ही होगा जिसमें प्रति प्रशिक्षणार्थी को नियमानुसार रूपये 300/- (तीन सौ) प्रति दिन स्टायपंड देय होगा।

उक्त योजनांतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु सामान्य वर्ग के हितग्राही म.प्र. माटीकला बोर्ड के जिला पंचायत  कार्यालय (ग्रामोद्योग-माटीकला) गुना में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी जिला पंचायत कार्यालय (ग्रामोद्योग-माटीकला) कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.