Type Here to Get Search Results !

प्रथम प्रयास में ही अतुल्य कृष्ण का हुआ एमबीबीएस में चयन

 प्रथम प्रयास में ही अतुल्य कृष्ण का हुआ एमबीबीएस में चयन



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


जांजगीर चाम्पा - जिले के समीपस्थ ग्राम धनेली के प्रतिभावान छात्र अतुल्य कृष्ण मिश्रा आत्मज सूरज मिश्रा ने प्रथम प्रयास में ही पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज रायपुर (छत्तीसगढ़) में एमबीबीएस में चयनित होकर अपने जिला और गांव का नाम रोशन किया है।‌इनके पिता अधिवक्ता और माता कुशल गृहणी हैं। ये सेवानिवृत्त व्याख्याता पं० रामगोपाल मिश्रा के नाती और अधिवक्ता संदीप मिश्रा के भतीजा हैं।‌ नीट परीक्षा में 576/720 के साथ आल इंडिया 19903 रैंक प्राप्त कर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में प्रवेश प्राप्त किया है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा गृह ग्राम धनेली से हुई है , इसके बाद इन्होंने जे०के० नेशनल स्कूल बिलासपुर से कक्षा दसवीं की परीक्षा 96 प्रतिशत और कक्षा बारहवीं की परीक्षा 91 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण किया है। ये शुरू से ही मेधावी रहे हैं और डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहते थे। इन्होंने अपने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता , गुरुजनों और ईश्वर को दिया है। इनके चयन की खबर मिलते ही परिवार , मित्रों , शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है और सभी ने इन्हें बधाई देते हुये इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.