मिलावट के विरूद्ध अभियान: रेपिड टेस्ट किट से दूध में केमिकल की जांच
गुना
नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश द्वारा दूध एवं दुग्ध पदार्थों की जांच हेतु विशेष अभियान अंतर्गत दिए गए निर्देशों के पालन में एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग गुना द्वारा जिले में निरंतर दूध एवं दुग्ध पदार्थों की जांच एवं सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जिले की डेयरियों एवं दूध विक्रेताओं के दूध के सैंपल रेपिड टेस्ट किट से जांच किए जा रहे हैं। इस दौरान दूध में स्टार्च, सुक्रोज, साल्ट, ग्लूकोज, यूरिया एवं डिटर्जेंट जैसे केमिकल की जांच की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दूध एवं दुग्ध पदार्थों की गुणवत्ता परीक्षण हेतु दुर्गा चौक कैंट गुना स्थित गोस्वामी डेयरी एवं श्री राधे दूध डेयरी से दूध, पनीर एवं मावा के सैंपल लिए गए हैं। इसी प्रकार ऊमरी स्थित कृष्णा दूध डेयरी, हाट रोड गुना स्थित चंदेल दूध डेयरी, पुरानी गल्ला मंडी स्थित शीतल दूध डेयरी प्रोडक्ट्स, श्रीराम कॉलोनी गुना स्थित श्री गोपाल डेयरी एवं राधा कॉलोनी स्थित आनंद दूध डेयरी से दूध, घी, पनीर एवं मावा के सैंपल जांच हेतु लिए गए हैं।
सभी सैंपल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा समीक्षा बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मिलावट के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
