हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी पर गुना ग्रामीण के म्याना सेक्टर स्तरीय पोषण प्रदर्शनी आयोजित कि गई
Guna- 9वा राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत कलेक्टर गुना के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग, पीरामल फाउंडेशन, केवल्या एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा गुना ग्रामीण परियोजना में म्याना सेक्टर स्तरीय पोषण प्रदर्शनी प्रतियोगिता कि गई।
पोषण प्रदर्शनी में म्याना सेक्टर के सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनेक प्रकार के पोषण युक्त खाना बना कर अपने सेक्टर में प्रदर्शनी लगाई। पोषण प्रदर्शनी के बाद सेक्टर स्तरीय बैठक की गई जिसमें सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती वंदना दुबे, पिरामल फाउंडेशन से प्रोग्राम लीडर नीरज कुमार, सिमरन, गांधी फेलो लिलिना डोले ने सभी के साथ नीति आयोग के इंडिकेटर पर विस्तृत जानकारी साझा की। हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोषण भी पढ़ाई भी, माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन, विटामिन ए, लर्निंग कार्नर, आंगनवाड़ी अभिभावक बैठक, पर विस्तृत जानकारी पर चर्चा हुआ।
आंगनवाड़ी के विकाश में पंचायत की अहम भूमिका एवं सहयोग सम्बन्धी रूप रेखा PMU के अनुसार किया गया।
