Type Here to Get Search Results !

कथावाचक अनिरूद्धाचार्य ने दी सायबर ठगी से बचने की जानकारी

 कथावाचक अनिरूद्धाचार्य ने दी सायबर ठगी से बचने की जानकारी 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - ​छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 14 अगस्त से 02 अक्टूबर तक सायबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जिले के ग्राम बम्हनीडीह में आयोजित विशाल धार्मिक समागम में सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य आचार्य अनिरूद्धाचार्य महाराज ने आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ श्रद्धालुओं को 'साइबर अपराध' से बचाव का संकल्प दिलाया। ​उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल जितना उपयोगी है , थोड़ी सी असावधानी बरतने पर उतना ही खतरनाक साबित हो सकता है। समाज को सतर्क और सुरक्षित बनाना भी धर्म का ही अंग है। ​उन्होंने बताया कि अपना बैंक ओटीपी , यूपीआई पिन , एटीएम कार्ड नंबर या पासवर्ड किसी भी शर्त में फोन पर अनजान व्यक्ति से साझा ना करें। व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर आने वाले लॉटरी , मुफ्त उपहार , फर्जी लोन या पार्ट-टाइम जॉब के लुभावने लिंक पर कभी क्लिक ना करें। अनजान नंबरों से आने वाली संदिग्ध वीडियो कॉल से बचें और किसी भी प्रकार के भय या ब्लैकमेलिंग में आकर तुरंत पैसे ना भेजें। बैंक अधिकारी , बिजली विभाग या कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर झांसा देने वालों की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। अपने सोशल मीडिया (फेसबुक , इंस्टाग्राम , व्हाट्सएप) अकाउंट्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन  लागू करें और अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत रखें। यदि गलती से भी कोई ठगी का शिकार हो जाता है , तो बिना संकोच तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करायें या नजदीकी पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करे। बताते चलें कि ​कथा पंडाल में उपस्थित बम्हनीडीह एवं आसपास के दर्जनों गांवों /जिलों  से आये विशाल जनसैलाब ने महाराज के इस सामाजिक और जनहितकारी संदेश का करतल ध्वनि से स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ डिजिटल दुनियाँ में सुरक्षित रहने की नई सीख भी ली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.