Type Here to Get Search Results !

एक गीत, एक भावना, एक भारत" आइए मिलकर गाएं वंदे मातरम

 " एक गीत, एक भावना, एक भारत" आइए मिलकर गाएं वंदे मातरम 


Raghogarh -अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि पूरे देश में एक राष्ट्रव्यापी महाअभियान "नमामि भारतम् वंदे मातरम्" का सामूहिक गायन का कार्यक्रम वंदेमातरम् गीत की 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश के समस्त शिशु मंदिर विद्यालयों में किया जा रहा है।

एक करोड़ जन का एक साथ पूर्ण वंदेमातरम् गायन विद्या भारती का आयोजन है जिसमें राघौगढ़ नगर के समस्त नगर वासी सादर आमंत्रित हैं। वंदे मातरम का गायन एक ऐसा विश्व कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराएगा। 

माटी हमसे पूछ रही तुमने क्या उपकार किया मैंने जन्म दिया पालन किया पोषण किया क्या तुमने भी मुझसे प्यार किया। सामूहिक वंदेमातरम् गायन जन-जन की सहभागिता का एक सुनहरा अवसर है।

अपने नजदीकी शिशु मंदिर लालापुरा राघौगढ़ में पहुंचकर इस सुनहरे अवसर  का लाभ अवश्य लें।

दिनांक- 25 सितंबर 2026 शुक्रवार

आगमन समय- प्रातः 10:30 बजे सामूहिक  गायन समय- प्रातः 11:00 बजे 

स्थान -सरस्वती शिशु मंदिर लालापुरा राघौगढ़ वार्ड क्रमांक 05

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.