Type Here to Get Search Results !

ई टोकन पर किसानों को यूरिया खाद न देने के लिए DMO ऑफिस से किया मना, विधायक की नाराजगी के बाद किसानों को मिला खाद

 ई टोकन पर किसानों को यूरिया खाद न देने के लिए DMO ऑफिस से किया मना, विधायक की नाराजगी के बाद किसानों को मिला खाद



गुना , अभिनय मोरे।


गुना जिले के बाघेरी खाद वितरण केंद्र पर किसानों को ई टोकन से खाद देने से किया मना परेशान, किसानों ने बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल को अपनी समस्या बताई। विधायक अग्रवाल ने बाघेरी खाद वितरण केंद्र पर पहुंच कर किसान और खाद वितरण कर्मचारी से बात की। तो कर्मचारी ने विधायक को बताया की DMO ऑफिस से कहा गया है 40से अधिक खाद के कट्टे वाले ई टोकन पर खाद न दें, विधायक अग्रवाल ने कर्मचारी की बात सुन DMO ऑफिस फोन लगया। जिस पर DMO ऑफिस से कुशवाहा के द्वारा कहा गया की 40 कट्टे से अधिक वाले ई टोकन वाले किसान अपने डाक्यूमेंट्स लेकर आए। वेरीफाई करने के बाद ही खाद दिया जाएगा। विधायक अग्रवाल के द्वारा अधिकारी से कहा गया की ए टोकन डॉक्यूमेंट वेरीफाई के बाद ही बुक होता है। तो फिर दोबारा डॉक्यूमेंट वेरीफाई क्यों, इतने सुनते ही डीएमओ ऑफिस कर्मचारी कुशवाहा के हाथ पैर फूल गए। और बहाने बनाने लगे विधायक की नाराजगी को देखते हुए कर्मचारियों के द्वारा तुरंत किसानों को खाद वितरण किया गया। मगर सवाल उठता है की जब किसानों के पास ए टोकन है तो फिर डीएमओ ऑफिस से किसानों को खाद न देने का निर्देश क्यों? दिया गया क्या खाद की कालाबाजारी डीएमओ ऑफिस के इशारों पर करने की साजिश की जा रही है। क्या किसानों को ई टोकन होने के बाद भी परेशान डीएमओ ऑफिस के द्वारा करवाया जा रहा है। DMO ऑफिस के कुशवाहा से बात कर जानकारी ली गई तो कुशवाहा के द्वारा बताया गया। की कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा कहा गया था कि 40 से अधिक के ई टोकन वालों को खाद न दिया जाए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.