रायसेन, 05 जनवरी 2022
जिले के सभी शासकीय आईटीआई में संचालित व्यवसायों में प्रवेश सत्र 2022 की रिक्त सीटों के लिए सीएलसी राउंड के तहत नवीन रजिस्ट्रेशन, च्वाईस फिलिंग कर प्रवेश की कार्यवाही एक जनवरी से 15 जनवरी 2022 तक एमपी ऑनलाईन के माध्यम से की जा रही है। शासकीय आईटीआई में रिक्त सीट होने पर प्रवेश के लिए च्वाईस फिलिंग उपरांत संबंधित संस्था के प्राचार्य द्वारा मैरिट अनुसार प्रतिदिन दोपहर 02 बजे के बाद प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी।
प्रत्येक दिवस में नई च्वाईस फिलिंग मान्य होगी, जिसमें पिछले दिवस में की गई च्वाईस फिलिंग रात्रि 12 बजे निरस्त कर दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए mponline.gov.in पर या नजदीकी शासकीय आईटीआई में सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक जिले में किसी भी शासकीय आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए एमपी ऑनलाईन के माध्यम से एक जनवरी 2022 से 15 जनवरी 2022 तक आवेदन एवं च्वाईस फिलिंग कर संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
पीआरओ/स0क्र0 30/01-2022