Type Here to Get Search Results !

उद्योग की आवश्यकतानुसार आईटीआई में प्रशिक्षण के लिये टास्क फोर्स गठित


राज्य शासन ने उद्योग की आवश्यकता के अनुरूप प्रत्येक शासकीय आईटीआई में प्रशिक्षण संपादित करने और आईटीआई को उद्योगों से जोड़ने की रणनीति तैयार करने के लिये टास्क फोर्स का गठन किया है।
टास्क फोर्स के समन्वयक कौशल विकास विभाग के संचालक हैं। सदस्य के रूप में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के एक-एक प्रतिनिधि, कौशल विकास के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित दो विषय विशेषज्ञ, प्रमुख उद्योग संघ के चार प्रतिनिधि, विभाग द्वारा नामांकित चार प्रमुख सेक्टर के ख्याति प्राप्त उद्योगों के एक-एक प्रतिनिधि और विभाग द्वारा नामांकित चार प्रमुख स्किल काउंसिल से एक-एक प्रतिनिधि शामिल है।
पीआरओ/स0क्र0 19/01-2022
 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.