कटनी. (22 मई) - रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर कटनी जिले में अब तक 16 हजार 201 किसानों से 98 हजार 165 मीट्रिक टन गेहूं और 7 हजार 552 किसानों से 6 हजार 296 मीट्रिक टन चना का उर्पाजन किया जा चुका है। इनमें से 90 प्रतिशत से अधिक गेहूं व चना का परिवहन हो चुका है।
जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्दु शुक्ला ने बताया कि अधिकांश उपार्जन केन्द्रों में गेहूं की आवक बिल्कुल कम हो गई है। खरीदी केन्द्रों में संभावित बारिश से बचाव के लिए तिरपाल की व्यवस्था होने की वजह से खरीदी केन्द्रों का गेहूं खराब नहीं हुआ है। वैसे भी परिवहन हेतु अब मात्र दस फीसदी ही गेहूं शेष है।
