बुरहानपुर/23 मई, 2022/- सर्व साघारण को सूचित किया जाता है कि नगरीय निकायों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 के लिये म.प्र. नगर पालिक निगम:अधिनियम 1956, की धारा 11 एवं म.प्र. नगर पालिक अधिनियम 1961 की धारा 29 (क) तथा.म.प्र नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग तथा महिलाओं के लिये वार्डाे का आरक्षण) नियम 1994 के अन्तर्गत बुरहानपुर जिले की नगरीय निकाय, नगर पालिका निगम बुरहानपुर, नगर पालिका परिषद नेपानगर एवं नगर परिषद शाहपुर के लिये म.प्र. शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल के निर्देशानुसार वार्डाे के आरक्षण की कार्यवाही दिनांक 24 मई, 2022 को समय प्रातः 11 बजे संयुक्त कलेक्टर कार्यालय बुरहानपुर के सभाकक्ष में सम्पादित की जायेगी।अतः आरक्षण की कार्यवाही के दौरान समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, आम नागरीकगण जो उपस्थित रहना चाहे वह नियत दिनांक व समय पर कलेक्टर कार्यालय बुरहानपुर के सभाकक्ष में उपस्थित रह सकते है।