मण्डीदीप नगर पालिका के वार्डो का संशोधित आरक्षण 25 मई को
रायसेन - मप्र शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार नगर पालिका मण्डीदीप के वार्डो का संशोधित आरक्षण की प्रक्रिया 25 मई 2022 को अपरान्ह 03 बजे रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित अपर कलेक्टर न्यायालय कक्ष में सम्पन्न की जाएगी। संशोधित आरक्षण की यह प्रक्रिया मप्र नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डो का आरक्षण) नियम 1994 एवं उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के प्रकाश में किया जाना है। संशोधित आरक्षण की प्रक्रिया दौरान इच्छुक नागरिक उपस्थित रह सकते हैं।

