एक 2 वर्षीय बालिका ने अनजाने में किया कीटनाशक का सेवन
गंभीर हालत में अजयगढ़ अस्पताल में भर्ती
बालिका के बेहोश होने से परिजन रो-रो कर बेहाल
अजयगढ़ थाना अंतर्गत बड़ी रूंध क्षेत्र का मामला
हालत गंभीर होने से जिला चिकित्सालय पन्ना रिफर
पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बड़ीरूंध में एक 2 वर्षीय बालिका के द्वारा घर में रखे कीटनाशक का अनजाने में सेवन करने का मामला सामने आया है, बालिका को बेहोशी की हालत में परिजनों द्वारा अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत की वजह से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर कर दिया है, परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजलि पिता सुखलाल उम्र 2 वर्ष निवासी बड़ी रूंध थाना अजयगढ़ ने अनजाने में घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया था जिसकी वजह से बच्ची की हालत बिगड़ने लगी बेहोश होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तब परिजन बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे फिलहाल बालिका की हालत गंभीर बताई जा रही है और परिजन बालिका को लेकर जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंच चुके हैं जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है,
अजयगढ़ से राजेन्द्र पटेल की खास रिपोर्ट

