Type Here to Get Search Results !

किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज का नया गाना रिलीज



किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज का नया गाना रिलीज

किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। अब दोनों अपनी फिल्म ‘विक्रांत रोना’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना ‘रा रा रक्कम्मा’ हिंदी में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को लिरिक्स के साथ रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाना रिलीज होने की जानकारी दी। गाने के साथ ही जैकलीन ने सभी को एक चैलेंज भी दिया है। गाने का वीडियो शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा, ‘आपके लिए एक चैलेंज, क्या आप 'रा रा रक्कम्मा' की तरह डांस कर सकते हैं। इस ऑडियो का इस्तेमाल कर अपने डांस वीडियो बनाए और ‘विक्रांत रोना’ को टैग करना न भूलें।’ 

अनूप भंडारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘विक्रांत रोना’ में किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज के आलावा रविशंकर गौड़ा, मधुसूदन राव, निरुप भंडारी और वासुकी वैभव मुख्य भूमिका में हैं। वही, इस गाने को पांच भाषाओं में अलग-अलग तारीख पर रिलीज किया जा रहा है। कन्नड़ में 23 और हिंदी में आज यानी 24 को गाना गाना रिलीज हो चुका है। वहीं, अब 25 को तेलुगू, 26 को तमिल और 27 को मलयालम में गाना रिलीज होगा। 




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.