बुरहानपुर/22 मई, 2022/-जिला बुरहानपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजनान्तर्गत जिले की नगर निगम/जनपद पंचायतों/नगर पालिका के स्तर पर वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु कन्याओं को विभिन्न प्रकार की उपहार सामग्री प्रदाय किये जाने हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। यह जानकारी संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग श्रीमति हेमतला सोलंकी ने दी।
उन्होंने बताया कि उक्त विभिन्न उपहार सामग्री को प्रदाय करने हेतु निविदा प्रपत्र शुल्क प्रति सामग्री फार्म 500/-रूपये प्रदाय कर दिनांक 27 मई, 2022 को दोपहर 12 बजे तक क्रय किये जा सकते हैं एवं निविदा प्रपत्र 27 मई, 2022 को दोपहर को 2 बजे तक स्थान कक्ष कमांक-45 उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग, संयुक्त कलेक्टर कार्यालय जिला बुरहानपुर में जमा किये जा सकेंगे। निविदा दिनांक 27.05.2022 समय दोपहर 3 बजे निविदाकर्ताओं एवं उनके प्रतिनिधि के समक्ष कलेक्टर सभा कक्ष में खोली जावेगीं। निविदाएं 02 पृथक-पृथक लिफाफे मंे तकनीकी एवं वित्तीय प्रस्ताव (मुख्यमंत्री कन््या विवाह/निकाह योजना हेतु संबंधित फर्म का नाम एवं पता लिखा हो) जमा करना होगी। (दोनो लिफाफे एक बडे सिल बंद लिफाफे में जमा किये जावें)
प्रत्येक सामग्री हेतु निविदा प्रपत्र में तकनीकी प्रस्ताव के साथ अमानत राशि रूपये 1,00,000,/-(एक लाख रूपये मात्र) का एफ.डी.आर/डी.डी.आर. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, बुरहानपुर के पक्ष में देय हो संग्लन करना अनिवार्य होगा। जो जिला बुरहानपुर स्थित राष्ट्रीकृत बैंकों की शाखा में भुगतान योग्य हो। प्रदाय की जाने वाली सामग्री की सूची, मात्रा, आवेदन का प्रारूप एवं अन्य विस्तृत जानकारी जिले की वेवसाईट ीजजचेरूध्ध्इनतींदचनतण्दपबण्पद पर भी देखी जा सकती हैं।

