आज मुख्यमंत्री ग्राम चौपाल कार्यक्रम के तहत ग्रामीणजनों को करेंगे संबोधित
खरगोन -पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री उमाकान्त उमराव ने समस्त कलेक्टर्स एवं जिला पंचायत सीईओ को आगामी निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में पत्र जारी किया है। जारी पत्र में आज शुक्रवार को सांय 07 बजे ग्राम चौपाल कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शांति, स्नेह और सद्भाव के साथ आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में ग्रामीणजनों की भागीदारी के लिए संबोधित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए सत्त विकास के लक्ष्यों पर भी चर्चा करेंगे। आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों की भागीदारी सुनिश्चित कर व्यवस्थाएं की जाएं।

