Type Here to Get Search Results !

आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स ओटीटी पर होगी रिलीज

आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स ओटीटी पर होगी रिलीज

एक्ट्रेस आलिया भट्ट के प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसकी जानकारी आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी है। साथ ही आलिया ने बताया कि उनकी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है। आलिया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हाय डार्लिंग्स। जल्द मिलते हैं।' आलिया ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है आलिया कहती हैं, "प्रोड्यूसर के तौर पर ये मेरी फिल्म है और वो भी रेड चिलीज के साथ। हम फिल्म को देखकर बहुत खुश हैं और हमें उम्मीद है कि यह फिल्म दुनियाभर में लोगों को पसंद आएगी और उन्हें एंटरटेन करने में कामयाब होगी।"

'डार्लिंग्स' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जो मां और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में आलिया के अलावा शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी लीड रोल में हैं। जसमीत के.रीन ने इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड डेब्यू किया है। बता दें, फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और आलिया के इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस में बनी है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.