Type Here to Get Search Results !

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए चुनाव मोबाइल एप

 

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए चुनाव मोबाइल एप

विदिशा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए मतदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव मोबाइल एप को बनाया गया है। इस एप के माध्यम से मतदाता सूची में नाम सर्च करना, अभ्यर्थी की जानकारी एवं चुनाव परिणाम की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। एप पर अभ्यर्थी की जानकारी एवं चुनाव परिणाम की जानकारी निर्वाचन प्रचलन होने पर देखी जा सकेगी। चुनाव मोबाइल एप को आयोग की बेवसाईट एवं गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एप एंड्राइड प्लेटफार्म पर ही रन होगा। 



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.