Type Here to Get Search Results !

पीएम मोदी : ‘क्वाड’ समूह ने विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान ब



पीएम मोदी : ‘क्वाड’ समूह ने विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान बनाया

रूस-यूक्रेन जंग और कोविड-19 के बीच भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के राष्ट्रप्रमुखों की टोक्यो में मुलाकात हुई। आज टोक्यो में क्वाड लीडर्स समिट की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्वाड लीडर्स समिट की बैठक में रूस-यूक्रेन जंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यहां सभी देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने अपनी-अपनी बात रखी।क्वाड लीडर्स समिट में पीएम मोदी ने कहा कि इतने कम समय में 'क्वाड' समूह ने विश्व स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। आज 'क्वाड' का दायरा व्यापक हो गया है और स्वरूप प्रभावी हो गया है। हमारा आपसी विश्वास, दृढ़ संकल्प लोकतांत्रिक शक्तियों को नई ऊर्जा और उत्साह दे रहा है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.