कटनी- रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेंहू का भुगतान किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में पब्लिक फायनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के माध्यम से भुगतान करने की व्यवस्था की गई है। जिला आपूर्ति नियंत्रक बालेन्द्र शुक्ला ने यह जानकारी देते हुये बताया कि ऐसे किसान जिन्हें असफल हुए भुगतान के लिये बैंक खाता में सुधार किये जाने हेतु भुगतान का एसएमएस प्राप्त हो रहे है, वे नजदीकी उपार्जन केन्द्र पर जाकर अपने नवीन बैंक खाते की जानकारी के दस्तावेज प्रस्तुत कर, बैंक खाता अपडेट करा सकते है, ताकि विफल या असफल हुए भुगतान की प्रक्रिया पुनः की जाकर उन्हें सफलतापूर्वक उपज का भुगतान किया जा सके।
किसानों से गेहूँ के असफल हुये भुगतान के लिये आधार लिंक बैंक खाता में सुधार कराने का आग्रह
May 27, 2022
0
Tags

