विश्व रेडक्रॉस दिवस में उपलक्ष्य में रेडक्रॉस शाखा श्योपुर के अध्यक्ष कलेक्टर श्री शिवम् वर्मा के निर्देशन में आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा ग्राम बरगवा में किशोरी बालिका एवं महिलाओं में सैनेट्री पेड का उपयोग व हेल्थ एवं हाईजीन के सम्बन्ध में स्वास्थ्य कैंप लगाया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में भारत माता व रेडक्रॉस के संस्थापक श्री हेनरी ड्यूनेट के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व मध्यप्रदेश प्रबन्ध समिति सदस्य रेडक्रॉस श्री अमित सूद एडवोकेट ने रेडक्रॉस के संस्थापक श्री हेनरी डुनेट का जीवन परिचय दिया व सीएमओएचओ डॉ बीएल यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत महिला एवं बाल विकास श्री ओपी पाण्डेय व अन्य समाज सेवियों ने महिलाओं को हाईजीन व सैनेट्री पैड के उपयोग के विषय में व्याख्यान दिया व किशोरी बालिकाओं व महिलाओं में सैनेट्री पैड का निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

.jpeg)