Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने बरगद और नीम के पौधे रोपे


मुख्यमंत्री चौहान ने बरगद और नीम के पौधे रोपे

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पत्रिका समाचार पत्र के संपादक श्री पंकज श्रीवास्तव तथा पत्रिका की टीम के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बरगद और नीम के पौधे रोपे। पत्रिका समाचार-पत्र के श्री योगेंद्र सिंह, श्री राजीव, श्री सुनील मिश्रा, श्री प्रवीण, श्री रविंद्र तोमर, श्री सुमित पौध-रोपण में शामिल हुए।

एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को औषधि के रूप में जाना जाता है। बरगद के पेड़ को वट वृक्ष या बड़ भी कहा जाता है। बरगद का धार्मिक महत्व है, साथ ही आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है।
 





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.