Type Here to Get Search Results !

लांस नायक बप्पादित्य को कोलकाता में दी गई श्रद्धांजलि

लांस नायक बप्पादित्य को कोलकाता में दी गई श्रद्धांजलि

लांस नायक बप्पादित्य खुटिया कोकोलकाता में अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। 27 मई को लद्दाख के तुरतुक में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। इस हादसे में सेना के कुल 7 जवानों की मौत हुई थी। श्रद्धांजलि सभा के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव पश्चिम मेदिनीपुर ले जाया जाएगा। लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में 27 मई को भीषण सड़क हादसे में सेना के 7 जवानों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 19 जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेह पुलिस ने बताया कि ड्राइवर अहमद शाह का बस से नियंत्रण हट जाने की वजह से बस (JK10 6245) लारगिब, पछतांग के पास सड़क से लगभग 80-90 फुट नीचे श्योक नदी में गिर गई। तुर्तुक हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना के सात जवानों में सूबेदार शिंदे विजय राव सरजेराव, नायब सब गुरुदयाल साहू, हवलदार एमडी सैजल टी, नायक संदीप पाल, जादव प्रशांत शिवाजी और रामानुज कुमार, लांस नायक बप्पादित्य खुटिया शामिल हैं।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.