Type Here to Get Search Results !

दीपक चाहर ने जया भारद्वाज संग लिए 7 फेरे

sport

भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर और जया भारद्वाज बुधवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। होटल जेपी पैलेस कें परिसर में बरात निकली। क्रीम कलर की शेरवानी और राजस्थानी साफा पहने हुए दीपक चाहर का लुक देखते ही बन रहा था। बरात में बैंड की धुन पर बराती झूम रहे थे। घोड़ी पर सवार दीपक भी थिरकते रहे। वरमाला हुई तो तालियां गूंज उठीं। पीच कलर के लहंगा-चुनरी में जया बेहद खूबसूरत लग रही थीं।दीपक और जया की शादी की रस्में मंगलवार को होटल जेपी पैलेस में शुरू हुई थीं। पहले दिन मेहंदी व संगीत की रस्में हुई थीं। बुधवार दोपहर हल्दी की रस्म हुई। पंजाबी गीतों पर रिश्तेदारों के साथ दीपक और जया थिरकते हुए नजर आए। रिश्तेदारों ने दोनों पर फूलों की वर्षा की। शाम 7:30 बजे होटल जेपी पैलेस के परिसर में बरात चढ़ना शुरू हुई। सफेद घोड़ी पर सवार दीपक के बैकड्राप में गुलाबबाड़ की जगह फूलों से सजी बिहारी जी की झांकी थी। सुधीर बैंड द्वारा बजाए जा रहे फिल्मी व पंजाबी गीतों पर बरातियों ने जमकर डांस किया।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.