Type Here to Get Search Results !

‘चिकनी चमेली’ बनकर शहनाज गिल ने मचाया धमाल


शहनाज गिल की लोकप्रियता अब दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद शहनाज गिल ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिनाले के बाद से ही उनके पास काम के ढेरों ऑफर्स आने भी शुरू हो गए थे। बीते दिनों शहनाज गिल ने अपने पहले रैम्प वॉक के जरिए हर किसी का दिल जीत लिया। बीती रात ही शहनाज गिल ने मुंबई पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित होने वाले सालाना समारोह उमंग 2022 में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर पहली बार परफॉर्मेंस दी। सोशल मीडिया पर इस इवेंट से आए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें शहनाज गिल धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं। शहनाज गिल ने उमंग 2022 में अपनी डांस परफॉर्मेंस से पहले मुंबई पुलिस को शुक्रिया अदा किया। इसी के साथ उन्होंने लोगों से कहा कि यह उनकी जिंदगी का पहला डांस परफॉर्मेंस है..अगर अच्छा लगे तो थैंक यू और अगर ना पसंद आए तो भी कह देना कि अच्छा है। शहनाज गिल ने यहां पर चिकनी चमेली, नाच पंजाबन और हौली-हौली पर जमकर धमाल मचाया है। 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.