Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री योगी से मिले निरहुआ


लखनऊ | आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ भोजपुरी के दो अन्य कलाकार भी मौजूद रहे।आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में यादगार जीत दर्ज करने वाले भाजपा के सांसद व भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की।इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को धनुर्धर भगवान श्रीराम की एक प्रतिमा भेंट की। निरहुआ के साथ भोजपुरी कलाकार प्रवेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी मौजूद रही। मुख्यमंत्री योगी ने निरहुआ को जीत की बधाई दी। यहां से निरहुआ भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और संगठन महामंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की।

 





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.