Type Here to Get Search Results !

रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से मिली विदेश यात्रा करने की इजाजत


बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करते हुए ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम भी सामने आया था। एक्ट्रेस को आरोपी माना गया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। करीब एक महीना जेल में रहने के बाद एक्ट्रेस को बेल मिली थी लेकिन उन्हें विदेश यात्रा करने की अनुमति कोर्ट ने नहीं दी थी। एनसीबी ने गिरफ्तारी के दौरान ही एक्ट्रेस का पासपोर्ट जमा करा लिया था। लेकिन अब मुंबई की अदालत से उन्हें इस मामले में राहत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें सशर्त विदेश जाने की इजाजत दी है।

रिया चक्रवर्ती के वकील ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि एक्ट्रेस को IIFA अवॉर्ड के लिए 2 जून से लेकर 8 जून तक अबू धाबी जाना है और इसके लिए उन्हें पासपोर्ट वापिस किया जाए। उनके वकील ने कोर्ट में आगे कहा कि, आईफा के निदेशक और सह-संस्थापक ने रिया को ग्रीन कार्पेट पर चलने और 3 जून को अवॉर्ड देने और 4 जून को इवेंट में शामिल होने व मेजबानी करने के लिए इन्वाइट किया है। मुंबई की कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती के वकील की अर्जी को मान लिया और उन्हें विदेश यात्रा की इजाजत दे दी गई। साथ ही अदालत ने एक शर्त भी रखी है। इसमें कहा गया, 'एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को अबू धाबी के इंडियन एंबेसी जाकर रोजाना हाजिरी लगानी होगी और उस हाजिरी की शीट को 6 जून को कोर्ट के सामने पेश करना होगा।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.