Type Here to Get Search Results !

माल मचा रहा भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया गाना



भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दूसरी पत्नी के साथ तो तलाक का केस चल ही रहा है, साथ ही वह अभिनेत्री स्मृति सिन्हा के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चे में हैं। पवन सिंह इन दिनों अपनी एक फिल्म 'मेरा भारत महान' को लेकर भी चर्चे में हैं सिंगर पवन सिंह और रवि किशन स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अब इस फिल्म का एक नया गाना 'हमरो उमर लग जाए' भी रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ गरिमा परिहार की केमिस्ट्री जम रही है।

दर्शकों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। अभी तक इस गाने को 9 लाख से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। अगर इसी तेजी के साथ दर्शक इस गाने को देखते रहे तो बहुत जल्द ये गाना दो मिलियन के आंकड़े को छू लेगा। मेरा भारत महान के इस गाने को भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने गाया है। इस गाने में पवन सिंह का काफी सादगी भरा लुक देखने को मिला है। हमरो उमर लग जाए गाने की बात करें तो इसे वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया है। इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है और गाने के लिरिक्स प्रकाश बारुद ने लिखे हैं। 




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.