कटनी - जिले में इस वर्ष 1 जून से 29 अगस्त की अवधि तक कुल 704.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि बीते वर्ष इसी अवधि के दौरान 532.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल अलोच्य अवधि तक वर्षा मापी केंद्र कटनी में 776.6 मिलीमीटर, रीठी में 813 मिली मीटर, बड़वारा में 605.5 मिलीमीटर, बरही में 653 मिलीमीटर, विजयराघवगढ़ में 735.6 मिलीमीटर, बहोरीबंद में 699.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी प्रकार स्लीमनाबाद में 573.8 मिलीमीटर एवं ढीमरखेड़ा में 801.4 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा दर्ज की गई।

.jpg)