कटनी - मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन, विक्रय, निर्माण पर रोकथाम लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी आरके बघेल के निर्देशन में आबकारी वृत्त बहोरीबंद की टीम ने ग्राम करहिया, रैपुरा, कैमोरी हार, घुघरा में मदिरा का अवैध निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने वालों के ठिकानों पर दबिश दी। जिसमें आबकारी की टीम ने 850 किलोग्राम महुआ लाहन, 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लेकर उसे नष्ट कराया गया। जब्त किए गए लाहन व मदिरा की अनुमानित कीमत 44,000 रूपये है।


