Type Here to Get Search Results !

कैंट डायल 112 ने ए.बी. रोड स्थित शांति हेरिटेज के सामने मिली नाबालिग बालिका को परिजनों से मिलाया

 *पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस की सराहनीय कार्यवाही*



कैंट डायल 112 ने ए.बी. रोड स्थित शांति हेरिटेज के सामने मिली नाबालिग बालिका को परिजनों से मिलाया


          गत दिनांक 28 मार्च 2026 को कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग लड़की शांति हेरिटेज के सामने ए.बी. रोड पर अकेले जा रही है । सूचना प्राप्त होते ही डायल 112 में पदस्थ आरक्षक विनोद धाकड़ एवं पायलट धर्मेंद्र राजपूत तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां उक्त बालिका सुरक्षित अवस्था में पाई गई ।

               लड़की से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अस्पताल से अपने घर पिपरिया जा रही थी । सुरक्षा की दृष्टि से डायल 112 स्टाफ द्वारा आमजन के सहयोग से उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया । तत्पश्चात नाबालिग के भाई एवं अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्हें आवश्यक सत्यापन के उपरांत लड़की को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया ।


               पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशानुसार यह कार्रवाई न केवल नाबालिग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई, बल्कि यह गुना पुलिस की नागरिक सुरक्षा एवं सेवा की तत्परता का भी प्रमाण है । डायल 112 कर्मचारियों ने इस मामले में आवश्यक सतर्कता, सहयोग और त्वरित कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी । इस घटना ने एक बार फिर यह प्रमाणित किया कि गुना पुलिस सुरक्षा, जागरूकता और तत्परता के मामले में हमेशा सजग है और आमजन के प्रति अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाती है ।                


               गुना पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी को भी कोई नाबालिग अकेले यात्रा करता हुआ दिखाई दे, या संदिग्ध स्थिति लगे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि समय रहते उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.