गुना
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा, विक्रम सम्वत् 2083 के शुभारंभ अवसर पर 19 मार्च 2026 को पूर्वान्ह प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन के निर्देश जारी किये गये है। उक्त आयोजन अंतर्गत पूर्व परम्परा से श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन के शिखर पर समय-समय पर स्थापित किये जाने वाले ब्रम्हध्वज को जिले के प्रमुख मंदिरों एवं स्थलों पर स्थापित कर नाट्य प्रस्तुति "सम्राट विक्रमादित्य" का मंचन का आयोजन किया जायेगा।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा कार्यक्रम की समस्त गतिविधियों के सुचारू एवं सफल संचालन हेतु श्री अभिषेक दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गुना को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे द्वारा जिले के समस्त एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने क निर्देश जारी किये गये हैं।
