Type Here to Get Search Results !

आशा सहयोगी ने अपनी बेटी का करवाया एचपीवी टीकाकरण, अभिभावकों से की अपील

 


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में जिला गुना में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने हेतु एक सराहनीय पहल सामने आई है। जिले की एक आशा सहयोगी ने अपनी 14 वर्षीय बेटी का एचपीवी टीकाकरण करवाकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया है।

आशा सहयोगी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सुरक्षित एवं प्रभावी है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की अपनी बेटियों का समय पर एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से प्रभावी बचाव सुनिश्चित हो सके।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि अभियान के तहत पात्र बालिकाओं को शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों एवं विद्यालयों के माध्यम से निःशुल्क एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और समय पर टीकाकरण कराकर अपनी बेटियों को सुरक्षित भविष्य प्रदान करें।

उल्लेखनीय है कि इस अभियान को सफल बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विद्यालयों के सहयोग से निरंतर जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.