जिले के 1 लाख 71 हजार 914 किसानों को रूपये 34 करोड़ 39 लाख राशि की गई वितरित..
गुना
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज देश के किसानों को 22वीं किश्त की राशि 2000 रूपये का वितरण कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में गुना जिले के 01 लाख 71 हजार 914 किसानों को रूपये 34 करोड़ 38 लाख 28 हजार से अधिक की राशि उनके खाते में अंतरित की गयी।
आज आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में गुना विधायक श्री पन्नालाल शाक्य, गुना नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविन्द गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि श्री हरिसिंह यादव, अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, उपसंचालक कृषि श्री संजीव शर्मा सहित कृषकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक और अपर कलेक्टर द्वारा किसान हितग्राहियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिले की अन्य तहसीलों में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया।
