Type Here to Get Search Results !

भैया बहिनों का एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

मधुसूदनगढ-



विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मधुसूदनगढ़ के द्वारा फाउंडेशन स्टेज के सभी भैया बहनों का एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया गया संस्था के प्राचार्य श्री कुलदीप जी भारद्वाज ने बताया कि संस्था के द्वारा प्रतिवर्ष भैया बहिनों को  धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाता है जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके ,इसी उद्देश्य को लेकर ग्राम भैंसाना राघौगढ़ में होने जा रहे विशाल महायज्ञ के पूर्व का भ्रमण एवं श्री हनुमंत धाम आवन वेद विद्यालय, शिव मंदिर गादेर गुफा एवं गोपी सागर बांध का भ्रमण कर धार्मिक एवं ऐतिहासिक , शैक्षणिक जानकारी प्राप्त की।

 ऐसे कार्यक्रमों से भैया बहनों में शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन और धार्मिक ज्ञान भी बढ़ता है। इस भ्रमण से सभी भैया बहिनों को नए अनुभव प्राप्त हुए बच्चों ने इस भ्रमण को बहुत आनंददायक बताया और आगे भी ऐसे भ्रमण करने की इच्छा व्यक्त की। 📚

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी साहू प्रधानाचार्य श्रीमती ममता शर्मा के साथ श्रीमती मंजूषा तिवारी शिवानी प्रजापति साक्षी शर्मा प्रीति विश्वकर्मा नैंसी दुबे रानू साहू जगमोहन शर्मा सौरभ शर्मा के साथ अन्य आचार्य परिवार उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.