Type Here to Get Search Results !

माँ स्वरूप आश्रम की 8 माह की बालिका को मिला परिवार

 


गुना 

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल गुना के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित माँ स्वरूप आश्रम (विशेषज्ञ दत्तक गृहण एजेन्सी) गुना में निवासरत 08 माह की बालिका को किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवं कारा गाईड लाईन 2022 का पालन करते हुये न्यायालय अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट गुना श्री अखिलेश कुमार जैन द्वारा पारित आदेश के पालन में भावी दत्तक माता पिता KARTHIK REDDY MADUGULA की उपस्थिति में देश के भीतर दत्तक गृहण में सुपुर्द किया। 

इस अवसर पर भावी दत्तक माता पिता को शुभकामनाएं प्रेषित की गयी साथ ही बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अब्दुल गफ्फार एवं माँ स्वरूप आश्रम के प्रबंधक उपस्थित रहें।

 उक्त दत्तक गृहण से भावी माता पिता एवं बालिका खुश दिखाई दिये। अनाथ बालिका को विधिवत माता पिता मिले और दत्तक गृहण के माता पिता के आंगन में भी खुशियों की किलकारी गूंज उठी। गत 02 वर्षों में कुल 06 बच्चों को न्यायालय अपर कलेक्टर गुना श्री अखिलेश कुमार जैन के द्वारा दत्तक ग्रहण मे दिये जा चुके है। सभी दत्तक माता पिता आर्थिक रूप से संपन्न और उच्च शिक्षित है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.