गुना
आयुक्त अनुसूचित जाति विकास विभाग भोपाल द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार एम०पी०टास० पोर्टल पर वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के प्री० मै०/पो० मै० छात्रवृत्ति (कक्षा 9 से 12) एवं पो० मै० (महाविद्यालयीन) छात्रवृत्ति के आवेदनों हेतु दिनांक 15 मार्च 2026 को पोर्टल बंद किया जा रहा है।
वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के प्री० मै०/पो०मै० छात्रवृत्ति (कक्षा 9 से 12) एवं पो०मै० (महा विद्यालयीन) छात्रवृत्ति के आवेदन करने की दिनांक 15 मार्च 2026 है। ऐसे विद्यार्थी एम०पी० टास० पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन करने से वंचित रह गये है वह विद्यार्थी निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन कर आवेदन अपनी संस्था में जमा करा सकते हैं।
