Type Here to Get Search Results !

नाबालिग बालिका का अपहरण कर उससे दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया

 *पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*


*मधुसूदनगढ थाना पुलिस की कार्यवाही*


                गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी दिशा में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जे.एल. सिद्दिकी के पर्यवेक्षण में मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र की उकावद चौकी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण और उससे दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।      

               उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 11-12 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि में मधुसूदनगढ़ थानांतर्गत उकावद चौकी क्षेत्र से 14 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर दिनांक 12 फरवरी 2026 को बालिका के पिता द्वारा पुलिस चौकी उकावद पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । उक्त रिपोर्ट पर से मधुसूदनगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 25/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण प्रजीबद्ध कर पुलिस द्वारा तत्काल बालिका की खोजबीन शुरू की गई और जिसे विगत दिनांक 17 फरवरी 2026 को बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया था । दस्तयाबी के उपरांत पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि आरोपी बाबूलाल सहरिया निवासी ग्राम कर्माखेडी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी बाबूलाल सहरिया के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(2)M, 65(1), 61(b), 87 बीएनएस एवं 3/4, 5L/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई ।


               उकावद चौकी पुलिस द्वारा आरोपी बाबूलाल सहरिया की निरंतर तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी के संबंध में सतत सूचना संकलन किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप गत दिनांक 11 मार्च 2026 को आरोपी के संबंध में मुखिबर से सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी बाबूलाल पुत्र नैनकराम सहरिया उम्र 42 साल निवासी ग्राम कर्माखेडी हाल गोपालपुरा थाना धरनावदा जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।


               मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में उकावद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि भिलाला, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह(थाना धरनावदा),  प्रधान आरक्षक रविन्द्र रघुवंशी, आरक्षक गजराज, आरक्षक रानू रघुवंशी, आरक्षक सूरज अहिरवार, आरक्षक नीतेश भील, आरक्षक लोकेन्द्र, महिला आरक्षक हेमा चंदेल, SAF आरक्षक राजकुमार जैन, आरक्षक लखन देवडा एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.