Type Here to Get Search Results !

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन गुना में महिला अपराधों के विरुद्ध जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

*महिला अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित कर, सेवा के दौरान आने वाले समस्याओं पर की चर्चा*    

Guna- 


                  पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08 मार्च 2026 से दिनांक 12 मार्च 2026 के मध्य महिला अपराधों के विरुद्ध एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 12 मार्च 2026 को पुलिस लाईन गुना में जिला गुना की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने हेतु "खाकी में नारी सुरक्षा हमारी थीम" पर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

                  महिला अपराधों के विरुद्ध इस जागरुकता कार्यक्रम की थीम "खाकी में नारी सुरक्षा हमारी"  रखा गया । जिसका अर्थ यह है कि पुलिस की खाकी वर्दी में कार्यरत महिलाएँ समाज की सुरक्षा की मजबूत शक्ति हैं । यह संदेश देता है कि महिला पुलिसकर्मी केवल कानून व्यवस्था संभालने में ही नहीं, बल्कि महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा व विश्वास को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं । जब समाज महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सहयोग देता है तो उसका लाभ पूरे समाज को प्राप्त होता है । महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देकर एक बेहतर एवं समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है । यह दिवस लैंगिक समानता, महिला अधिकारों तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता  है ।




                  कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर, सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय द्वारा महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों से पुलिस ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके निराकरण पर चर्चा की गई तथा कार्यक्रम में उपस्थित एडीपीओ श्रीमती ममता दीक्षित,  श्रीमती नीता तिवारी(स्कूल संचालिका), श्रीमती आशा अहिरवार (समाज सेविका), श्रीमती छाया बाल्के(समाज सेविका) द्वारा अपने अनुभव साझा कर महिला पुलिसकर्मियों को संबोधित किया गया । महिला पुलिस कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस विभाग में समानता के अधिकार एवं उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें प्रमाण पत्र व गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया ।

                  कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर, सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, एडीपीओ श्रीमती ममता दीक्षित, सूबेदार अविनाश उमरैया, सूबेदार मोनिका जैन, सूबेदार श्रीमती स्मृति दोहरे, श्रीमती नीता तिवारी(स्कूल संचालिका), श्रीमती आशा अहिरवार (समाज सेविका), श्रीमती छाया बाल्के(समाज सेविका) आदि सहित अन्य महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.