Type Here to Get Search Results !

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर दिखाई संवेदनशीलता

 पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर दिखाई संवेदनशीलता



*शिकायतों के त्वरित व समयबद्ध समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश*



               आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में आज दिनांक 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागृह में जनसुनवाई का आयोजन किया गया ।


               जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं आवेदन पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल के समक्ष प्रस्तुत किए । श्रीमती वासल ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता, धैर्य एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निराकरण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए ।


               पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है । जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों को त्वरित न्याय, राहत एवं विश्वास प्रदान करना है, ताकि पुलिस एवं जनता के बीच संबंध और अधिक सुदृढ़ हो सकें । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक प्रकरण का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए । साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग की जाए, जिससे आमजन को समय पर राहत मिल सके और पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो।


               जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर अपराध, लंबित विवेचनाएं तथा पुलिस कार्यवाही से संबंधित अनेक प्रकरण सामने आए । कुछ मामलों में पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए गए, वहीं अन्य मामलों में संबंधित थाना प्रभारी एवं अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।


               जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय श्री जमील उद्दीन सिद्दिकी, सीएसपी श्रीमती प्रियंका मिश्रा, एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठना, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे, एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा, डीएसपी श्री आनंद कुमार राय, गुना कोतवाली प्रभारी सी.पी.एस. चौहान, कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी.आर्य, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक फिरदौस तबस्सुम, आरोन थाना इंचार्ज उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह आदि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.